सलमान खान पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सबसे कामयाब सितारे रहे हैं जिनकी सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं, और फैन्स को निरंतर इंतज़ार रहता है कि अब सलमान किस फिल्म में किस किरदार में दिखाई देंगे|  हाल में वह कबीर खान की 'ट्यूबलाइट' में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ चीनी अभिनेत्री झू झू दिखाई देंगी, और लोगो को बेसब्री से उसका इंतज़ार है|  लेकिन विशेष रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के फैन्स के लिए सबसे बड़ी ख़बर यह है कि 'भाई' इसके बाद वर्ष 2012 में आई अपनी ही हिट फिल्म 'एक था टाइगर' के सीक्वेल में काम करेंगे| 
Inline image

जिसे अस्थायी तौर पर 'टाइगर ज़िन्दा है' के नाम से पुकारा जा रहा है| सलमान खान की 'एक था टाइगर' यशराज बैनर के तले बनी फिल्म थी, जिसके निर्देशक थे कबीर खान, लेकिन इस सीक्वेल के निर्दशन की जवाबदारी 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र को सौपी गयी है, हालांकि फिल्म का निर्माण उसी बैनर तले होगा, एक रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर खान ने अपनी इच्छा से 'टाइगर ज़िन्दा है' के सीक्वेल का जिम्मा अली अब्बास ज़फ़र को दिया है| 

Inline image

और दोनों फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर सतत एक-दूसरे से संपर्क में हैं| हालाँकि यह पता नहीं चल पाया है कि क्या 'टाइगर ज़िन्दा है' की कहानी वहीं से आरम्भ होगी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी, और क्या 'ज़ोया' का किरदार अदा करने वाली कैटरीना कैफ इस सीक्वेल का भी हिस्सा होंगी या नहीं|
Inline image
हाल सलमान खान 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में मशगूल हैं, जिसका वर्ष 2017 में ईद पर रिलीज़ होना फाइनल है| 'टाइगर ज़िन्दा है' के निर्माताओं को उम्मीद है कि वर्ष 2018 की ईद पर फिल्म को रिलीज़ कर पाएंगे|


Find out more: