ये तो हम सभी अच्छे से जानते हैं की बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा के फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं, और मलाइका अरोड़ा किसी भी मौके पर अपने फिटनेस रूटीन को नहीं छोड़ती हैं। मलाइका अरोड़ा जिम के साथ ही योग में भी भरोसा रखती हैं और अपनी फिटनेस की एक वजह योग को भी मानती हैं।  44 की उम्र पार कर चुकीं मलाइका आज भी 20-25 साल की हीरोइनों को टक्कर देती हैं।



उनके फिगर और फिटनेस की तारीफ पूरा बॉलीवुड करता है. अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए मलाइका घंटों जिम में पसीना बहाया करती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने वर्कआउट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक ऐसा ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका एक्सरसाइज करती दिखाईं दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है।



मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर  के साथ अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों अर्जुन और मलाइका को लेकर कुछ खबरें सामने आईं थी. हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा है. लेकिन अकसर दोनों की एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: