देश भर में दिवाली को लेकर एक्साइटमेंट छाई हुई है। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी दिलावी को लेकर खासा तैयारियां कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड स्टार्स एक साथ दिवाली की पार्टी साथ मनाते दिखे। तो कुछ दिवाली पार्टी के लिए एक दूसरे के घर जाते दिखे। सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर सभी जैकी भगनानी की दिवाली बैश में पहुंचे। इस बीच इन सितारों ने बेहद खूबसूरत आउटफिट्स पहने हुए थे। इसके अलावा काजोल, भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू, सूफी चौधरी को भी दिवाली पार्टी में जाते देखा गया।



कबीर सिंह सुपरस्टार शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा के साथ दिवाली पार्टी के लिए रवाना होते दिखाई दिए। तो वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी दिवाली की पार्टी में नजर आए। इस बीच सूफी चौधरी ने भी जैकी भगनानी और बाकी स्टार्स के साथ अपने सोशल मीडिया  अकाउंट से तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वरुण धवन भी दिखाई दिए देखें बी टाउन की सुपरहिट दिवाली बैश तस्वीरें।



एक्ट्रेस श्रेयासरन नील कलर की साड़ी में सिंपल सोबर लुक में नजर आईं, काजोल ने ट्रांसपेरेंट ब्लू साड़ी पहनी थी। वहीं भूमि पेडनेकर मस्ती के मूड में ब्लू लहंगा पहने दिखाई दीं। बता दें, भूमि की हाल ही में फिल्म ‘सांड की आंख’ रिलीज हुई है। दर्शोकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। ऐसे में भूमि पब्लिक के रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं।


मलाइका अरोड़ा ब्लैक फुल स्लीव्स टॉप और गोल्डन फ्लॉलेस स्कर्ट में नजर आईं। मलाइका की ग्रीन एक्सेसरीज काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं अर्जुन कपूर नेवी ब्लू शेरवानी में दिखाई दिए। विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ।



सूफी चौधरी फ्लॉलेस पीच ड्रेस में दिवाली पार्टी में पहुंचीं। पार्टी में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ सोफी चौधरी और नुसरत के साथ, जैकी भगनानी के साथ पार्टी में एंजॉय करते हुए सितारे।


अपनी बेटी नीशा के साथ सनी लियोनी येलो लहंगे में एक जैसे ड्रेस पहने हुए। सारा अली खान येलो साड़ी और पिंक ब्लाउज कॉम्बिनेशन के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: