मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों पीरियड फिल्मों का दौर चल रहा है। वहीं ऐसे में रिलीज हुआ है आशुतोष गोवारिकर की बिग बजट फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर। हाल ही में रिलीज हुए इस ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। #PanipatTrailer से ट्विटर पर इस ट्रेलर को लेकर लोग अपनी राय दे रहे हैं। संजय दत्त, कृति सेनन, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के काम को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन इन सबके बीच अर्जुन कपूर बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं। हर कोई अर्जुन कपूर के बारे में निगेटिव बातें करता हुआ दिख रहा है। 


'पानीपत' के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन्स को देखें तो इस फिल्म और कैरेक्टर्स को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे 'बाजीराव मस्तानी' की कॉपी बता रहा है तो कोई इसे अब तक की सबसे बड़ी पीरियड फिल्म बता रहा है। संजय दत्त को 'विलेन का बाप' बताया जा रहा है तो वहीं कृति सेनन को भी स्ट्रॉन्ग और क्यूट कहा जा रहा है। वहीं अर्जुन कपूर के लिए काफी बुरी खबर है। 'पानीपत' के ट्रेलर में अर्जुन कपूर को पसंद नहीं किया जा रहा है।


'अर्जुन कपूर में वो बात नहीं'

एक यूजर ने लिखा 'मैं बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहा था। मैं इस ट्रेलर को पसंद भी करना चाहता हूं लेकिन अर्जुन कपूर ने निराश कर दिया है। उनमें एक योद्धा जैसी आक्रामकता और भाव नहीं है, वो कहीं से भी एक ऐतिहासिक योद्धा नहीं लगते। कास्टिंग काफी खराब लगी'। वहीं दूसरे यूजर ने कहा— 'निगेटिव रोल में संजय दत्त ताकतवर लगते हैं। अग्निपथ में ऋतिक रोशन भी मुश्किल से उनका सामना कर पाए थे लेकिन इस फिल्म में तो आशुतोष गोवारिकर ने अर्जुन कपूर को लिया है, उनकी तो डायलॉग डिलिवरी भी ठीक नहीं है। गलत कास्टिंग'।


'बर्बाद कर दी फिल्म'

सिर्फ यही नहीं कई यूजर ने यहां तक कह दिया है कि अर्जुन कपूर को इस फिल्म में लेकर आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म ही बर्बाद कर दी है। कइयों का मानना है कि अर्जुन हर फिल्म के हर रोल में एक जैसे ही एक्सप्रेशन देते हैं। एक यूजर ने इस फिल्म को 'लो बजट बाजीराव मस्तानी बता डाला है'।


इस बात पर उठे सवालवहीं कुछ ने आशुतोष गोवारिकर के काम की तारीफ करते हुए अर्जुन कपूर को फिल्म में लेने पर उनकी च्वाइस पर सवाल खड़े किए हैं। एक ने तो यहां तक लिख दिया है कि इस फिल्म को नहीं देखना का एक कारण अर्जुन कपूर होंगे।

बता दें कि इस फिल्म में योद्धा सदाशिव राव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त इस फिल्म में अहमद शाह अब्दाली का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में मराठाओं की शूरवीरता की कहानी दिखाई गई है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: