Lamborghini Urus वैश्विक स्तर पर कार निर्माता कंपनी के लिए एक सफल प्रोडक्ट रहा है। इस लग्जरी एसयूवी में कई सारे ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे सबसे खास बनाते हैं। इसके अलावा यह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी भी कहलाती है। भारतीय बाजार में इसे एक साल के अंदर 50 से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं। हाल ही में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी इस अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी की डिलीवरी ली है। लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत 3 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है। लेम्बोर्गिनी के मुंबई डीलरशिप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी तस्वीर पोस्ट की है। सबसे ज्यादा मनोरंजन वाली फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी गाड़ियों के साथ स्टंट करते काफी नजर आते हैं। इतना ही नहीं कई सारी गाड़ियों के स्टंट्स के तस्वीरें ये इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करते रहते हैं। डायरेक्टर के गैराज में कई सारी देसी-विदेशी गाड़ियां मौजूद हैं। लेम्बोर्गिनी उरुस की बात करें तो इसमें 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन लगा है, जो 641 bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है, जो चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है।
सबसे खास बात 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 3.6 सेकंड का वक्त और 0 से 200 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 12.8 सेकंड का वक्त लगता है। इसकी टॉप स्पीड 305 kmph है। यह एक 5-सीटर एसयूवी है, जिसके चलते आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ एक अद्भुत परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा इसमें बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमता भी दी गई है। इसमें चार ड्राइविंग मोड्स - Strada, Sport, Corsa और Neve (बर्फ) दिए गए हैं। जैसा कि पहले बताया रोहित के गैराज में कई बेहतरीन गाड़ियों का कलेक्शन मौजूद है। इनमें फोर्ड मस्टैंग, रेंज रोवर स्पोर्ट, मासेराती ग्रैन टूरिज्मो स्पोर्ट और आदि मौजूद हैं। रोहित के अलावा लेम्बोर्गिनी उरुस जिन लोगों ने खरीदी है उनमें अम्बानी, पूनावाला, कन्नड फिल्म एक्ट्रेस दर्शन पुनीथ राजकुमार और रनवीर सिंह भी मौजूद हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: