संजय दत्त एक ऐसा नाम जिसे बॉलीवुड को जानने वाला हर आदमी जानता है। संजय ने अपने फिल्मी करियर के 38 साल पूरे कर लिए हैं और इन 38 सालों में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। रॉकी फिल्म से शुरुवात करने वाले संजय शुरू में काफी मासूम कहे जाते थे। हालांकि वो ही एक ऐसे हीरो हैं जिन्होंने आने आप को कई फिल्मों में विलेन के रूप में पेश किया। संजय दत्त का विलन वाला कैरेक्टर लोगों ने पसंद भी खूब किया। अगर दूसरे शब्दों में कहें तो जितनी तारीफ संजय की हीरो के रोल में नहीं हुई उससे ज्यादा उनकी विलेन के रूप में तारीफ हुई। फिलहाल संजय दत्त एक बार फिर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है पानीपत। पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में संजय दत्त की एक्टिंग की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। फिल्म में संजय अफगानिस्तान के क्रूर राजा अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बेस्ड है। जो अब्दाली और मराठाओं के बीच सन 1761 में लड़ी गयी थी। फिल्म में अर्जुन कपूर और कीर्ति सेनन लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली के रोल के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने फिल्म में फिट दिखने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाया है।



संजय दत्त का विलेन रूप किसमे-किसमे
ऐसा नहीं है कि पानीपत फिल्म के पहले संजय ने नेगेटिव रोल नहीं किए, बल्कि खूब किए। खलनायक, वास्तव, मुसाफिर,अग्निपथ में उनके नेगेटिव किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की। अगर संजय दत्त की खलनायक फिल्म की बात की जाए तो ये उनके लिए बहुत ही खास थी। 1993 में आई ये फिल्म ना सिर्फ इसलिए खास थी कि इन्होंने इसमें नेगेटिव रोल निभाया था बल्कि वो इसी साल मुंबई सीरियल ब्लास्ट में एके 56 राइफल रखने के आरोप में गिरफ्तार भी हुए थे, आज भी संजय दत्त इस प्रकरण को नहीं भूलते। संजय दत्त ने वास्तव फिल्म में भी अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़ दिए। इस फिल्म में उनके लुक की भी एक्टिंग के साथ-साथ खूब चर्चा हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर का अवार्ड भी मिला। वहीं 2004 में आई मुसाफिर फिल्म में भी संजय ने जोरदार एक्टिंग की। फिल्म में उन्होंने अपनी दाढ़ी के साथ प्रयोग किया। ये प्रयोग दर्शकों ने पसंद भी खूब किया।
अब बात करते हैं 2012 में आई फिल्म अग्निपथ की। इस फिल्म में उन्होंने कांचा चीना का किरदार निभाया। अपने लुक के लिए वो खूब चर्चा में आए। उनका लुक उनकी एक्टिंग का साथ मेल खा रहा था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: