बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अक्सर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। शिल्पा अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं। एक्ट्रेसअपने वीकेड को ज्यादातर फैमिली के साथ भी स्पेंड करती हैं। बीते दिनों ही शिल्पा फैमिली संग थाईलेंड में हॉलीडे एन्जॉय कर लौटी हैं।


Bollywood Tadka,Shilpa Shetty Image, Shilpa Shetty Photo, Shilpa Shetty Picture, Raj Kundra Image, Raj Kundra Photo, Raj Kundra Picture, Sunanda shetty Image, Sunanda shetty Photo,Sunanda shetty Picture


इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। बीती शाम शिल्पा पति राज कुंद्रा और मां सुुनन्दा शेट्टी के साथ मूवी देखने पहुंची थी। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में शिल्पा ब्लैक नेट टाॅप के साथ  स्किनफिट जैगिंग में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ न्यूड मेकअप, शेड्स, खुले बाल उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। इस लुक में शिल्पा काफी अच्छी लग रही हैं। वही राज टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। शिल्पा की मां इस दौरान सूट में दिखीं। तस्वीरों में शिल्पा मां का हाथ थामें दिख रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Bollywood Tadka,Shilpa Shetty Image, Shilpa Shetty Photo, Shilpa Shetty Picture, Raj Kundra Image, Raj Kundra Photo, Raj Kundra Picture, Sunanda shetty Image, Sunanda shetty Photo,Sunanda shetty Picture


बता दें कि शिल्पा इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेसेस नें से एक हैं। शिल्पा अपने फैशन और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 44 की शिल्पा अपने फैशन से आज की हीरोइनों को मात देती हैं। काम की बात करें को शिल्पा जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' से 13 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। फिल्म में शिल्पा राइटर का किरदार प्ले करेंगी। इसका निर्देशक शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: