मैक्सिको ट्रांसजेंडर लोगों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। एक स्थानीय एलजीबीटी अधिकार समूह के अनुसार, 2013 से 2018 के बीच, 261 ट्रांसजेंडर लोगों को मार दिया गया था। प्रतियोगिता में भाग ले रहे ट्रांसजेंडरों ने स्थानीय वेशभूषा और श्रृंगार किया था। उनसे जलवायु परिवर्तन और मानव अधिकारों को लेकर सवाल पूछे गए।



देर रात तक चले इस कार्यक्रम में 27 साल की कैजारेस ने आखिरकार ताज अपने नाम किया। इवान्ना ने बताया कि खिताब की घोषणा के दौरान यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे ही मिस मैक्सिको का खिताब मिला है। इस जीत को वह खुद को ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज के तौर पर देख रही हैं।



वह चाहती हैं कि मैक्सिको में ट्रांस महिलाओं के लिए सम्मान की भावना हो। इवान्ना के पास संचार की डिग्री है साथ ही वह ब्यूटी सैलून की मालिक भी है।


खबर के अनुसार सभी 21 ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन्स ने मेक्सिको के अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में रखी गई थी। प्रतियोगियों को बिकनी वियर, क्षेत्रिय कॉस्ट्यूम और औपचारिक पहनावे के आधार पर मुल्यांकित किया गया।27 वर्षीय इवान्ना कैजारेस ने दूसरे स्थान की मिस बजाज कैलिफोर्निया और तीसरे स्थान की मिस मेक्सिको सिटी को हराकर ताज अपने नाम किया।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: