भारतीय सिनेमा जिसे हम सभी बॉलीवुड के नाम से जानते हैं यहाँ ना सिर्फ हमारे देश के बल्कि विदेशों से भी कई कलाकार और मॉडल आदि अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं। मगर यह आवश्यक नहीं है की यहाँ पर आने वाले हर किसी की किस्मत उसका साथ दे ही दे और उन्हे मौका मिल ही जाए और आगे चलकर वो बड़े स्टार बन जाएँ। खैर ये काफी हद तक उनके अभिनय स्टार पर भी निर्भर करता है। बता दें की अभी तक विदेशों से आने वाली ज़्यादातर मॉडल में से कुछ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेत्री के रूप में मौका मिला तो कुछ को डांसर के रूप में मौका मिला। जैकलीन फर्नांडीज, कैटरीना कैफ, एमी जैक्सन और नरगिस फाखरी बॉलीवुड में कुछ अच्छी विदेशी अभिनेत्रीयाँ हैं।



हालांकि आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलें की अब जल्द ही एक तुर्की अभिनेत्री बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं तुर्की की मशहूर मॉडल "हैंडी एर्सेल" की। बता दें की हैंडी ने कभी भी किसी भी तरह के हिंदी प्रोजेक्ट में काम नहीं किया मगर भारत में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। उनके बहुत से भारतीय प्रशंसक उन्हें "हयात" के नाम से जानते हैं। उनका नाम तुर्की के एक शो में था, जिसका नाम ''Aşk Laftan Anlamaz" था। हैंडी अभी सिर्फ 25 साल की हैं और उनकी सुंदरता सिर्फ आश्चर्यजनक है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह राहुल मिश्रा के एक अननेम्ड प्रोजेक्ट में बॉलीवुड में प्रवेश करेंगी। हालांकि फिल्म के नाम का अभी तक खुलासा नही हुआ है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: