बॉलीवुड के जाने माने और अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में नजर आए। जैसा की बताया जा रहा है वो अपनी आगामी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग लंदन में खत्म कर अपने घर वापस लौट आए हैं। इस दौरान उनकी कई सारी वीडियोज और तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है, जिसमें इरफान एयरपोर्ट पर अपने चेहरे को छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक ब्लू कैप, ब्लैक जैकेट, डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए।


Image result for मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए इरफान खान


आपको बता दें की की महान कलाकार इरफान खान कुछ ही समय पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित होने की बात सामने आई थी, जिसके ट्रीटमेंट के लिए वह कुछ महीनों तक विदेश में थे। ऐसा लगता है की वो अभी भी वो पूरी तरह से स्वास्थ्य नजर नहीं आ रहे और मुंबई के एयरपोर्ट पर जब वे व्हीलचेयर पर बैठे नज़र आए तो उनको इस हालत में देख फैंस भी उनकी सेहत के लिए परेशान हैं। बता दें कि इरफान जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' में नज़र आएंगे, इसमें करीना कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: