आपको याद होगा की साल 2012 में बॉलीवुड के जाने माने और सुपरहिट अभिनेता ऋतिक रोशन के करियर की बेहतरीन फिल्म "अग्निपथ" रिलीज हुई थी। वैसे तो यह फिल्म बॉलीवुड के शहंशाह 'अमिताभ बच्चन' जी की फिल्म का रीमेक थी जिसमे ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त लीड रोल में नजर आए थे। आपको याद हो तो इस फिल्म में एक लड़की ने ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था। आज वही लड़की 7 साल बाद काफी ज्यादा बदल चुकी है, तो आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।



हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम कनिका तिवारी है। कनिका तिवारी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती है। कनिका तिवारी का जन्म 8 अप्रैल 1998 को हुआ था। फिल्म अग्निपथ में जब आपने इनको देखा था तब इनकी उम्र 14 साल थी। लेकिन अब कनिका तिवारी 21 साल की उम्र पार कर चुकी हैं। फिल्म अग्निपथ उनकी पहली फिल्म नहीं थी। मर्डर 2 से कनिका तिवारी ने अपना डिब्बी किया था। हालांकि इस फिल्म में कणिका तिवारी को बहुत ही छोटा रोल दिया गया था। लेकिन 2012 में आई अग्निपथ फिल्म से इनको बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल हुई।



बॉलीवुड में आजकल इनको फिल्मों में उसने रोल नहीं मिलते हैं। यही वजह है कि पिछले काफी लंबे समय से कनिका तिवारी टीवी सीरियल्स में काम कर रही है। टीवी सीरियल्स में इनकी खूबसूरती को लेकर इन को काफी पसंद किया जाता है। कनिका तिवारी टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की कजिन है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: