मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली 27 वर्षीय पर्वतारोही भावना डेहरिया ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली के दिन फतह हासिल कर तिरंगा फहराया। समुद्र तल से 5,895 मीटर यानी 19 हजार 341 फीट ऊंचे उहुरू शिखर पर भावना डेहरिया ने 27 अक्टूबर को दीपक रखकर इकोफ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। साथ ही हर व्यक्ति से कम से कम पॉलीथिन का उपयोग करने का आह्वान किया। भोपाल से फिजिकल एजूकेशन की पढ़ाई करने वाली भावना के साथ तंजानिया के गाइड थे। भावना ने यह पर्वतारोहण 23 अक्टूबर को तंजानिया से शुरू किया। 27 अक्टूबर को रात 12 बजे आखिरी कैंप किबो हट से अंतिम चढ़ाई शुरू कर सात घंटे 43 मिनट में किलिमंजारो की सबसे ऊंची चोटी उहुरू शिखर पर सुबह 7:43 बजे पहुंची।


Image result for bhavana dehariya on mount kilimanjaro celebrate diwali


भावना ने इसी साल माउंट एवरेस्ट पर भी फतह हासिल की थी
बतौर भारतीय महिला इतने कम समय में यह चढ़ाई एक रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि भावना ने इसी साल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर भी फतह हासिल की थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: