नयी दिल्ली। इस बार हरियाणा चुनाव में हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से टिकटॉक स्टार और अभिनेत्री सोनाली फोगात को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। सोनाली ने बताया कि वह क्यों ग्लैमर की दुनिया छोड़कर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने आदमपुर विधानसभा से अपने खास कनेक्शन के बारे में भी बताया। जब से भाजपा ने उन्हें चुनाव का टिकट दिया है, तब से ही उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ खास राज, जिनका खुलासा खुद सोनाली ने किया है।


सोनाली फोगाट ने कहा कि उनकी ननि‍हाल बालसमंद के आदमपुर में है। उन्होंने भुतनकला में दसवीं तक पढ़ाई की और 12वीं के बाद अगली पढ़ाई हिसार से की। नलवा क्षेत्र में उनकी ससुराल है. वे किसान परिवार से संबंध रखती हैं।


सोनाली ने आगे बताया कि पिछले दस सालों से कला के क्षेत्र में काम रही हैं। दूरदर्शन में काम किया, मॉडलिंग की और सीर‍ियल में भी काम क‍िया। 18 अक्तबूर को उनकी नई फिल्म आ रही है और एक नई फिल्म डिस्को डांसर फिल्म आगे आने वाली है। एक्टिंग लाइन में काफी समय से काम रही है।


राजनीत‍ि में कदम रखने की बात पर सोनाली ने याद करते हुए कहा क‍ि 12 साल पहले बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन को देखा था कि वह सांसद बनीं और इसके बाद वह लगातार राजनीति में आगे बढ़ती रहीं। उन्हें इस बात से प्रेरणा म‍िलती है. वह पहले हिसार लोकसभा लड़ना चाहती थीं परंतु अब जाकर आदमपुर विधानसभा से टिकट म‍िला है।


राजनीत‍ि में अपनी एंट्री के बारे में बताते हुए सोनाली फोगाट ने कहा क‍ि बीजेपी के लिए मैंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार अभियान शुरु किया है। इससे पहले मध्य प्रदेश, बिहार में चुनाव प्रचार किया है। हरियाणा में लोकसभा चुनावों में प्रचार अभियान चलाया। दिल्ली नगर निगम के चुनावों में स्टार कैंपेनर के तौर पर काम किया। वह प‍िछले 5 सालों से हरियाणा में लगातार बीजेपी के लिए प्रचार कर रही हैं। वह नलवा हलके में प्रचार अभियान चला रही थीं। बीजेपी ने अब जाकर आदमपुर विधान सभा टिकट से दिया है।


अपने व‍िरोधी कैंडि‍डेट और अपनी चुनावी रणनीत‍ि के बारे में बताते हुए कहा क‍ि वह आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के सामने चुनाव लड़ रही हैं। उनके लिए यह चैलेंज‍िग सीट है। वह हिम्मत व हौंसले के साथ अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी और चुनावों में जीत हासिल करेंगी। वह आदमपुर में पानी की समस्या, रोजगार की समस्याओं को दूर करवाएंगी।


व‍िरोधी कैंडि‍डेट पर कटाक्ष करते हुए सोनाली ने बताया क‍ि आदमपुर सीट पिछले 52 सालों से भजनलाल का गढ़ रहा है। भजनलाल के समय काम हुआ परंतु कुलदीप बिश्नोई के दौरान कोई काम नहीं करवाया गया। कुलदीप की ग्रांट तक लैप्स होती रही। उन्होंने कुलदीप पर निशाना साधा कि आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई ने अपने हलके के लोगों के साथ अनदेखी की है। वह दिल्ली-मुंबई व विदेश घूमते रहे।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: