उत्तर दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में मनोज तिवारी का स्थान लिया। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद, पार्टी ने दिल्ली इकाई को फिर से बनाने का फैसला किया था। इस बीच, पार्टी ने विष्णु देव साई और एस टिकेंद्र सिंह को क्रमशः छत्तीसगढ़ और मणिपुर का राज्य पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया।

 

 


मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे।

 


तिवारी के नेतृत्व में, भाजपा ने 2017 के एमसीडी चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।

 

चुनावों के बाद, भाजपा ने चुनावों में अपनी हार के कारणों का पता लगाने के लिए कई बैठकें कीं जिसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 8।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: