धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन, दिवाली लक्ष्मी पूजन के दो दिन पहले मनाया जाता हैं। इस साल धनतेरस का पर्व 25 अक्टूबर 2019, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। दरअसल धनतेरस के दिन कुछ नई चीजों को खरीदना विशेषकर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही हैं। शास्त्रो के अनुसार इस दिन जो चीज शुभ मुहूर्त में खरीदा जाता हैं तो उससे जीवन में सुख-समृद्धि और धन-सम्पदा आदि में वृद्धि होती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस के दिन क्या चीज खरीदने से भाग्य का साथ कई गुना मिलता हैं।



धनतेरस के दिन ये 12 चीजें खरीदे
(1) इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य खरीदे, इससे आपके घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होगा, इसके साथ ही भगवान गणेश आपके सभी परेशानियों को दूर कर देंगे।
(2) इस दिन सोने-चांदी के कड़े या फिर चुड़ियाँ अवश्य खरीदें परंतु लोहे की कोई भी वस्तु ना खरीदे, लोहा इस दिन खरीदना अशुभ माना जाता हैं।
(3) इस दिन झाड़ू खरीद सकते हैं क्योंकि झाड़ू माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं, इसलिए इस दिन झाड़ू अवश्य खरीदे, जिससे आपके घर में माँ लक्ष्मी का आगमन हो।
(4) धनतेरस के दिन खड़ा धनिया अवश्य लाएँ क्योंकि माँ लक्ष्मी की पूजा में धनिये का प्रयोग किया जाता हैं, लक्ष्मी पूजन के बाद इसे उठा कर अपने घर में वहाँ डाल दे जहां मिट्टी हो।
(5) धनतेरस के दिन रुद्राक्ष जरूर लेकर आए, इससे आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहती हैं, इसे आप अपने गले में धारण कर सकते हैं।
(6) इस दिन हल्दी की गांठ जरूर लाएँ, इसे माँ के पूजन में प्रयोग करने के बाद किसी कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखे।
(6) इस दिन नमक जरूर खरीद कर लाएँ और फिर इसे पानी में डालकर अपने पूरे घर में पोछा लगाएँ, इससे घर की नकारात्मकता को दूर करते है।
(7) इस दिन मिट्टी का दिया जरूर लाये क्योंकि दिवाली का पर्व बिना दिया के संभव नहीं हैं।
(8) धनतेरस के दिन गुंजा लाये, यह लाल रंग की होती हैं| दरअसल लाल गुंजा का इस्तेमाल देवी लक्ष्मी के पूजन में इस्तेमाल किया जाता हैं।
(9) इस दिन कमलगंडा जरूर लाएँ, यह कमल ले फूल का बीज होता हैं। इससे माला बनाया जाता हैं और माँ लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करने में इस्तेमाल किया जाता हैं, कम से कम सात कमलगंडा जरूर लाएँ।
(10) धनतेरस के दिन कौड़ी अवश्य लाएँ, इस दिन कम से कम सात कौड़िया अवश्य लाएँ और माँ लक्ष्मी को अर्पित करे।
(11) धनतेरस के दिन गोमती चक्र लाना शुभ माना जाता हैं क्योंकि ऐसा माना जाता हैं कि यह जिस घर में रहता हैं उस घर में नकारात्मकता को दूर करता हैं, इस दिन 7 गोमती चक्र अवश्य लाये।
(12) धनतेरस के दिन कुबेर जी की मूर्ति या तस्वीर अवश्य लाएँ, इसे पूजा के बाद अपने धन वाले स्थान पर रख दे, इससे आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: