वैसे तो सलमान खान काफी स्टार्स की मदद करते है और उनके करियर को सहारा देते है लेकिन कुछ हैं जो सलमान को क्रेडिट देते हैं तो कुछ भूल जाते हैं| परन्तु एक ऐसे कलाकार है जो अपनी ऊंचाई और सफल करियर का पूरा श्रेय सिर्फ और सिर्फ सलमान खान को और अपनी मेहनत को देते हैं। यह कलाकार और कोई नहीं म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया हैं। 
Inline image
उन्हे म रतन धन पायो के लिए भी काफी सराहा गया और उन्होंने सीधे लफ्जों में कहा था की मेरा नाम सलमान ने ही सूरज बड़जात्या को सुझाया था तो मेरी सफलता का क्रेडिट भी उन्ही को जाता है। हिमेश और सलमान काफी पुराने दोस्त है|10 से ज्यादा फिल्मों में हिमेश रेशमिया ने सलमान को आवाज़ दी है| हिमेश का डेब्यू भी सलमान भाई की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से हुआ था| सलमान खान के गुणगाण हिमेश रेशमिया करते रहते है|करियर की शुरूआती कुछ यह फिल्में जो हिमेश को सलमान के साथ मिली|
प्यार किया तो डरना क्या- हिमेश रेशमिया की सबसे पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने दिखा दिया था की वो कितने टैलेंटेड हैं। 
Inline image
बंधन- हिमेश की अगली फिल्म सलमान खान की बंधन थी जिसमें, जैकी श्राफ भी थे। 
Inline image
दुल्हन हम ले जाएंगे- सलमान खान और करिश्मा कपूर की अच्छी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसके गाने रात को आउंगा मैं, प्यार दिलों का मेला है सहित सभी गाने पॉपुलर हुए थे।
Inline image
हैलो ब्रदर- हिमेश की चौथी फिल्म हैलो ब्रदर भी म्युजिक के लिहाज से सुपरहिट थी।लगातार 4 फिल्में सलमान की करने के बाद हिमेश को कुरूक्षेत्र में पहली बार किसी और स्टार के लिए काम करने का मौका मिला। 
Inline image


Find out more: