जैसा की आप सब जानते है की 18 अगस्त यानी इस गुरुवार को रक्षाबंधन है| प्यार से जुड़े इस त्योहार का हर भाई-बहन को आतुरता से इंतजार होता है|  इस खास दिन के लिए सिर्फ आम लोग ही नहीं बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी इस खास दिन के लिए जोश में रहते हैं| रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर हम बता रहे हैं फिल्मी दुनिया के सितारों और उनके भाई बहनों के बारे में| 
Inline image
अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के नजदीक हैं| इस बात की पृष्टि  सोशल मीडिया तस्वीरों और इंटरव्यू से पता चलता है| अर्जुन के विचारों से तो अंशुला उनकी प्रेरणा है जिन्हें देख उन्हें हमेशा आगे बढ़ते रहने की शक्ति मिलती है| अर्जुन और अंशुला प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना के बच्चे हैं| मोना की साल 2012 में कैंसर से मौत हो गई थी| 
Inline image
अर्पिता और अलविरा, सलमान खान की दो बहनें हैं| अभिनेता अतुल अग्निहोत्रीलत्री से अलविरा की शादी हुई है| जबकि अर्पिता की शादी बिजनेसमैन आयुष शर्मा से हुई है| सलमान के पिता सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया था| तीनो भाई सलमान, अरबाज, सोहेल उन्हें अपनी बहन की तरह ही रखा| अभिनेता संजय दत्त तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं| पिता सुनील दत्त की मौत के बाद उनकी एक बहन प्रिया दत्त राजनीति में सक्रिय हो गईं| दोनों एक दूसरे से काफी ख्याल रखते है|
Inline imageक्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के तीन बच्चों में सैफ अली खान और सोहा अली खान एक्टर हैं| सैफ बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में एक हैं, जबकि सोहा ऑफ बीट फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं| सबा अली खान प्रख्यात ज्वेलरी डिजाइनर हैं| एक इंटरव्यू में सोहा ने बताया था कि सैफ उनसे 9 साल बड़े हैं इसलिए कभी उनके बीच लड़ाई नहीं हुई| वह बचपन में सबा से अधिक लड़ा करती थीं|


Find out more: