इरफान खान काफी शानदार फिल्में करने के बाद अब एक रोमांटिक फिल्म करने जा रहे हैं| अभी तक सीरियस फिल्मों में या रोल में नजर आने वाले इरफान खान अब दिखेंगे कुछ अलग अंदाज़ में| इरफान खान अपनी हर फिल्मों में कुछ अलग ही करते हैं इसलिए फैन्स भी उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं| और यह तो पहली बार होगा की किसी रोमांटिक फिल्म में इरफान खान और इस बार तो इरफान खान पहली बार किसी रोमांटिक फिल्म में दिखने वाले हैं तो फैन्स के लिए और भी खुशी की बात है|         
Inline image
खबरों के अनुसार तनुजा चंद्रा जिसने दुश्मन और संघर्ष जैसी फिल्में बनायीं हुई है वे इस फीम का निर्देशन करेंगी| स्क्रिप्ट इरफान को पसंद आ गई है| इस पर तनुजा लंबे समय से काम कर रही थीं| सूत्रों के मुताबिक यह एक रोड ट्रिप की कहानी है जिसमें दो उम्रदराज किरदार के सफर करते हुए एक-दूसरे से प्यार हो जाता है| कहा जा रहा है कि फिल्म नवंबर में शुरू होगी| पूरी भारत में इसे फिल्माया जाएगा| 
Inline image
हाल में  इरफान ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर के साथ निर्देशक साकेत चौधरी की फिल्म हिंदी मीडियम की शूटिंग खत्म की है| वह इसके बाद हॉलीवुड फिल्म इनफर्नो के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे|               
Inline image
इस किरदार में इरफान खान को देखना अपने आप में वाकई दिलचस्प होगा कि आखिर वो रोमांस करते कैसे लगेंगे और फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग है| काफी समय से इरफान खान इस तरह की फिल्म करना चाहते थे| उन्हें यह मुकाम काफी मेहनत और स्ट्रगल के बाद हासिल हुआ है|          


Find out more: