फिल्म इंडस्ट्री में पढ़ाई-लिखाई की बात की जाए तो जहां एक ओर विद्या बालन, अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसे हाइली एजुकेटेड स्टार्स मिल जाएंगे। वहीं, कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जो ज्यादा क्वालिफाइड नही हैं। जेसे की, कैटरीना कैफ का बचपन लगभग 18 देशों में बीता है। ट्रैवलिंग के चलते वे स्कूल में नहीं पढ़ पाईं। सलमान खान कुछ साल ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। सलमान भी कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। 
Inline image
मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए ऐश्वर्या ने बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया था। दरअसल ऐश्वर्या ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से हाईस्कूल करने के बाद एक साल तक जयहिंद कॉलेज में पढ़ाई की। बाद में वो आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज गईं लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया। आमिर ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया था। 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही फिल्म करना शुरू कर दी थी।
Inline image
रणबीर कपूर ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद मुंबई के एचआर कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन दो साल के बाद उन्होंने कोर्स बीच में ही छोड़ दिया और एक्टिंग का कोर्स करने न्यूयॉर्क चले गए थे। बॉलीवुड में लोलो के नाम से मशहूर करिश्मा कपूर ने सिर्फ पांचवी तक ही पढ़ाई की है। किंग खान इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन के बाद दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएशन के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन करियर के लिए उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
Inline image
लखनऊ में शुरुआती पढ़ाई के बाद प्रियंका ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई अमेरिका से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से की। मिस इंडिया बनने और मॉडलिंग में आने से पहले उन्होंने कुछ दिनों तक मुंबई का जय हिंद कॉलेज अटेंड किया था।


Find out more: