बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते इस निखार के पीछे थोड़ी सी सर्जरी और ढेर सारे मेकअप का भी तो कमाल होता है। तो ज़ाहिर सी बात है कि इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा के भी खर्चे होंगे। लेकिन इस खर्च की कीमत सुनेंगे तो अचंभित हो जाएंगे। असल में, प्रियंका चोपड़ा के मेकअप के एक दिन का खर्च है लगभग 80 हज़ार रूपये। मतलब कि महीने का करीब 25 लाख रूपया। 
Inline image
इसमें से लगभग 45 हज़ार उनके स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर लगता है और बाकी के मेकअप और आई मेकअप पर। अब पता चला खूबसूरती की कितनी कीमत होती है! अब गौरतलब है कि जब केवल मेकअप पर इतना खर्च होता है तो फीस भी उसी हिसाब से होगी। प्रियंका चोपड़ा को असम की ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया है जिसके लिए उन्हें एक एड शूट करना है। शूट 10 दिन का है और प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं 15 करोड़। मतलब कि 1.5 करोड़ प्रति दिन का मेहनताना! 
Inline image
स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए। हाल ही में आईफा अवार्ड हुए थे और यहां भी सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल, उस अवार्ड शो में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर। प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख।
Inline image
बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से मना कर दिया जिस पर प्रियंका का रिएक्शन शानदार था। पीसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। इस कॉनट्रैक्ट का कॉस्ट है 25 करोड़ रूपये।


Find out more: