2017 के गोल्डन ग्लोब्स लुक को किया कॉपी
एक्ट्रेस के 2017 के गोल्डन ग्लोब लुक को रखा गया है। इस इवेंट में उन्होंने राल्फ लॉरेन का गोल्डन गाउन पहना था। स्टैच्यू के लिए उनके लुक को हूबहू कॉपी किया गया है। लेकिन सिर्फ इसमें उनकी डायमंड वेडिंग रिंग अलग से शामिल की गई है। प्रियंका का मोम का स्टैच्यू पार्टी एरिया में लगाया गया है। इस जगह पर कई और बॉलीवुड स्टार्स के स्टैच्यू लगाए गए हैं।
प्रियंका का पसंदीदा शहर है लंदनप्रियंका के फैन पेज से उनके स्टैच्यू की फोटो शेयर की गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'विश्व कप के अलावा, इंग्लैंड अब और भी रोमांचक हो गया है। क्योंकि लंदन के मैडम तुसाद में प्रियंका की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel