बॉलीवुड में आये दिन नए रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। ऐसे ही हमें कभी ना कभी स्टार्स की ज़िन्दगी के बारे में नई-नई बातें भी जानने को मिलती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से कम समय में अच्छी पहचान बनाने और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव अक्सर ही अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कई सालों से बॉलिवुड ऐक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा एक साथ हैं। इस कपल ने अभी शादी तो नहीं की है लेकिन वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल तो खबर ये आ रही है की पिछले शुक्रवार शाम पत्रलेखा को बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान पत्रलेखा ब्लैक क्रॉप टॉप और स्किनफिट जैगिंग में खूबसूरत दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने रेड जैकेट कैरी की थी, जिसे पत्रलेखा ने कमर पर बांध रखा था।

जरा सा मेकअप उनके लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट बना रहा है। इस दौरान उन्होंने शेड्स लगाए थे। इस दौरान पत्रलेखा अकेले ही नजर आईं। पत्रलेखा ने हमेशा की तरह मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि पत्रलेखा को अक्सर राजकुमार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरें को काफी पसंद करते हैं। पत्रलेखा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं।

click and follow Indiaherald WhatsApp channel