सोनम कपूर ने पिछले साल मई में आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद लंदन में रहते हैं। शादी के बाद कभी सोनम लंदन चली जाती हैं तो कभी सोनम से मिलने इंडिया आ जाती हैं। यह जोड़ा मौका मिलते ही वेकेशन पर भी निकल पड़ता है। इस तरह से दोनों ने तकरीबन 14 महीने गुजार भी लिए हैं लेकिन अब लग रहा है कि सोनम हमेशा के लिए लंदन ही शिफ्ट हो सकती हैं।
बेच रही हैं मुंबई की प्रॉपर्टी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम धीरे-धीरे अपना बेस लंदन शिफ्ट कर रही हैं। वह मुंबई बीकेसी में खरीदा हुआ एक आलीशान अपार्टमेंट भी बेचने जा रही हैं जिसे उन्होंने कुछ समय पहले ख़रीदा था। सोनम इस प्रॉपर्टी के बिकते ही लंदन शिफ्ट हो सकती हैं। इतना ही नहीं सोनम-आनंद वेस्ट लंदन के नॉटिंगहिल एरिया में अपने लिए घर तलाश रहे हैं जहां वो शिफ्ट हो सकें।
जोया फैक्टर में नजर आएंगी सोनम: सोनम और आनंद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कई बार कपल गोल्स देते नजर आते हैं। सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार शैली चोपड़ा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। वहीं अब वो जोया फैक्टर में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो साउथ एक्टर दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel