पिछले कुछ समय से मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम काफी चर्चा में था। वैसे तो नेहा अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर चुकी है। मगर उस दौरान नेहा और उनके बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के रिश्ते में आई दरार को लेकर काफी बातें हुई थी और अंततः ये सामने आए कि दोनों का ब्रेकप हो गया था। इसके बाद नेहा ने हिमांश पर कई तरह के आरोप भी लगाए। नेहा का कहना था कि हिमांश ने ना सिर्फ उन्हें धोखे में रखा बल्कि उनके इमोशंस का मजाक भी उड़ाया है। नेहा के बयान के सामने आते ही फैंस हिमांश को काफी खरी खोटी सुनाने लगे।
हालांकि नेहा ने ब्रेकअप के बाद भी कई बार ये साबित किया कि उनका दिल तब भी हिमांश के लिए धड़कता है जिसका पता इस बात से चलता है कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने फैंस से दरख्वास्त भी की थी कि वह उन्हें कुछ ना कहें।



खैर इस वाकये के साथ रात गई बात गई वाली बात साबित हुई। धीरे-धीरे नेहा कक्कड़ का नाम इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट विभोर परासर के साथ जुड़ने लगा। दरअसल ने बीते दिनों Vibhor Parashar के साथ कई इवेंट के सिलसिले में वर्ल्ड टूर किया था। इस दौरान की सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अनुमान लगाने लगे कि नेहा और विभोर एक दूसरे को डेट कर रहे है।
इस सिलसिले में विभोर से बात हुई तो उनका कुछ और ही कहना था। विभोर ने नेहा के साथ अपने लिंकअप की खबर पर कहा कि, 'आप इसे अफवाह के तौर पर ले सकते है।



इसके आगे विभोर कहते है कि, 'लोगों की मानसिकता पर घिन आती है। अगर कोई आपके करियर को बना रहा है तो वह सिर्फ इसलिए होता है कि क्योंकि आपके अंदर टैलेंट होता है। मैं इस्टाग्राम पर उन्हें दीदी के तौर पर टैग नहीं करता हूं, तो लोगों को लगने लगा है कि वह मेरी गर्लफ्रेंड है।' विभोर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'आज मैं विभोर परासर सिर्फ उनकी वजह से ही हूं। मैं उनकी इज्जत करता हूं और लोग मुझे और मेरी मेहनत को सिर्फ उनकी बदौलत ही जानते है। मुझे लगता है कि ऐसी अफवाहों को लेकर मुझे रिएक्ट भी नहीं करना चाहिए। मेरा दिमाग खराब होता है जब मैं ऐसी चीजें सुनता हूं।' विभोर ने जिस तरह से नेहा को लेकर बयान दिया है, उससे साफ हो चुका है कि वह नेहा को डेट तो नहीं कर रहे है। फिलहाल तो हमें इस सिलसिले में नेहा के बयान का भी बेसब्री से इंतजार है। देखना ये है की क्या विभोर की बातें सच हैं या नेहा का कुछ और ही जवाब आता है।

Find out more: