देशभर में आजादी के पर्व की धूम है। देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर देशवासी आजादी के पर्व की एक दूसरे को बधाई दे रहा है। इस बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भी फैंस को आजादी की बधाई दी है। सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने चाहने वालों को आजादी के पर्व की बधाई दे रही हैं, शुभकामनाएं दे रही हैं। वीडियो में वह आजादी के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी ने वीडियो में सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई है और उस पर तिरंग झंडा लगाया हुआ है। सपना चौधरी के इस अंदाज को देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। कमेंट में लोग जय हिंद लिखकर सपना चौधरी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं और उनका कोई भी वीडियो चंद घंटों में वायरल हो जाता है। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बिग बॉस 11 में के बाद सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब सपना का कहीं किसी शहर में प्रोग्राम नहीं होता हो। पिछले कुछ समय में उनके फैंस की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। अब सपना चौधरी न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में शो करती हैं। कुछ वक्त पहले ही यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में उन्होंने कई शोज किए हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel