टीवी हो या फिल्में, रियल कैरेक्टर्स या घटनाओं पर बेस्ड शो पर विवाद अक्सर देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा विवाद धार्मिक कंटेंट पर रहता है। कई टीवी शो हैं जो कंटेंट के किसी हिस्से को लेकर धार्मिक या ऐतिहासिक वजहों से विवाद की चपेट में आ गए।
कुछ हिस्सों पर एक तबके ने गलत प्रस्तुति और धारणा बनाने का आरोप लगाया। खास वर्ग की आपत्ति के बाद इन शोज के कंटेंट में बदलाव किए गए। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी शोज के बारे में जो धार्मिक वजहों से विवादों के लपेटे में आए...
सबसे पहले बात करते हैं इन दिनों विवादों में छाए शो राम सिया के लव कुश की। शो पर गलत धार्मिक जानकारी फैलाने, महर्षि वाल्मीकि की छवि बिगाड़ने का आरोप है। बात इतनी बढ़ गई कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से शो के मेकर्स को नोटिस जारी किया गया।
सिंगर हंसराज हंस ने वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। शो को बैन करने की मांग उठ रही है।
जी टीवी के पॉपुलर शो जोधा अकबर पर कई बार विवाद हुआ. शो पर राजपूत संगठनों के गलत इतिहास को बताने और उनके समुदाय को गलत तरीके से दर्शाने का आरोप लगा। कहानी को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगा।
द कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन कीकू शारदा पर भी गाज गिरी थी। बात 2016 की है, जब कीकू शारदा पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म के सीन की नकल करने का आरोप लगा। राम रहीम के समर्थकों ने कॉमेडियन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज कराया था। हद तब हुई जब कीकू को कैथल पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel