साल 2013 की फिल्म ‘काई पो चे’ में एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर अली हाशमी की भूमिका निभाने वाले महाराष्ट्र के 21 वर्षीय ऑल-राउंडर दिग्विजय देशमुख (Digvijay Deshmukh) को आईपीएल 2020 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खरीदा है। दिग्विजय अपने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में बिके हैं।
नवंबर में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दिग्विजय ने अब तक सात टी-20 खेले हैं। 7 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 19 रन और 9 विकेट हैं। दिग्विजय दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं।
इसी महीने उन्होंने रणजी मैच से फर्स्ट क्लास में अपना डेब्यू किया है। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ डेब्यू मैच में दिग्विजय ने 71 गेंद में 83 रन (7 चौके व 5 छक्के) बनाए। इस मुक़ाबले में वे 8वें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। हैरानी की बात तो ये है कि 14 साल की उम्र में दिग्विजय देशमुख ने फिल्म काय पो चे में भी काम बतौर क्रिकेटर ही किया था। दिग्विजय देशमुख ने फिल्म काय पो छे में अली हाश्मी का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध, राजकुमार राव, मानव कौल और कई सितारे थे।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel