बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण 5 जनवरी यानी की आज वह अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं अब उन्होंने शनिवार शाम से ही अपने जश्न का आगाज कर दिया है।

 

Related image

 

दीपिका पादुकोण छपाक के जरिए लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। दीपिका की आखिरी फिल्म साल 2018 जनवरी में रिलीज हुई थी।

 

Related image

 

जानिए बिना फिल्म के भी कितनी है दीपिका की नेटवर्थ...

 

बॉलीवुड में पिछले 12 साल से दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं। दीपिका पादुकोण एक्टिंग ही नहीं बल्कि नेट वर्थ के मामले में भी किसी भी एक्टर से पीछे नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की नेट वर्थ 100 करोड़ रुपये है।

 

Image result for Deepika Padukone Birthday

 

दीपिका पादुकोण की साल 2019 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। इसके बावजूद फोर्ब्स द्वारा जारी टॉप 10 सेलेब्स की लिस्ट में 48 करोड़ की कमाई के साथ 10वें नंबर पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण को फिल्म पद्मावत के लिए 12 करोड़ रुपये फीस दी है।  

 

Image result for Deepika Padukone Birthday

 

जूम की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका को एक एड फिल्म के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये मिलते हैं। दीपिका को महंगे बैग्स का भी शौक है। दीपिका Fendi ब्रांड के बैग के साथ देखी जाती है उसकी कीमत 2.52 लाख रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के इस बैग को बछड़े के चमड़े से बनाया जाता है।

Related image

 

दीपिका के पास इसके अलावा फ्लैप बैग भी है। इसकी कीमत 3.48 लाख रुपये है। वहीं, दीपिका को महंगी घड़ियों का भी शौक है। उनके पास टिसॉट क्लासिक प्रिंस डायमंड वाच भी है। यह घड़ी 18 कैरट के सॉलिड रोज गोल्ड से बनी है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये है।

 

Related image

 

दीपिका अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। विंटेज चेक ट्रेंट कोट भी सुर्खियों में रहा था।यह कोट ब्रिटेन का मशहूर फैशन ब्रांड बरबेरी का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत पौने दो लाख रुपये है।

 
Related image
 
 
दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादी थी। दीपिका की सगाई की रिंग की कीमत लगभग 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ के बीच है।  दीपिका ने कोंकणी और सिंधी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के लहंगे की कीमत 8.95 लाख रुपये थी।
 
 
Related image

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: