अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी सोमवार को मुंबई में संपन्न हुई। इस शादी में करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बिंदास एटीट्यूड में नजर आईं। तो वहीं करीना की बहन करिश्मा कपूर भी अपने बच्चो के साथ फुल मस्ती के मूड में दिखीं। दोनों बहनों ने इस बीच जमकर डांस भी किया।

 

तो वहीं तैमूर ने भी मामू अरमान की शादी में पापा के कंधे पर बैठ कर डांस किया। तैमूर का डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। तैमूर को पापा सैफ के कंधे पर ऐसे बैठै और ढोल पर थिरकते देख फैंस कमेंट बॉक् पर ‘सो क्यूट’ लिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#TaimurAliKhan joins the adorable baraati bandwagon at #ArmaanJain's wedding 😍 #karinakapoorkhan #KarismaKapoor #saifalikhan Video #ViralBhayani

को WedWise.co.in (@wedwise) द्वारा साझा की गई पोस्ट


करीना कपूर और करिश्मा का स्टाइल और स्वैग अरमान जैन की बारात में देखने को मिला। करीना कपूर खान ने साड़ी के साथ बालों में गजरा भी लगाया हुआ है। करीना पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं करिश्मा पिंक कलर की सिल्क साड़ी में दिखीं।

 

दोनों बहनें दूल्हे की बग्गी में बैठ कर डांस पोज मारती दिख रही हैं। देखें अरमान जैन की शादी और बारात की वह तस्वीरें जिसमें कपूर परिवार एंजॉय करता दिख रहा है। वहीं करीना का स्वैग एवरग्रीन नजर आया और तैमूर की क्यूटनेस पिक्चर्स में फिर छलकीं:-

 

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Armaan ki Baraat ✨⚡️❤️🤗🎉 #cousins #familylove

को KK (@therealkarismakapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 


तैमूर की इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन सामने आए हैं। तैमूर को सैफ ने अपने कंधे पर बैठा रखा है। सैफ ब्लैक कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं और करीना सैफ के बगल में खड़ी ढोल की थाप के साथ तालियां बजा रही हैं। तैमूर भी पापा के गंधे पर बैठ कर एंजॉय कर रहे हैं।

 

 

अरमान जैन की बारात में एंजॉय करती फैमिली। करीना कपूर खान औऱ करिश्मा कपूर बूमरैंग एप के जरिए बारात में फन करते हुए।

 

तैमूर का ब्लू कलर का ये कुर्ता फैंस को बहुत क्यूट लगा। सोशल मीडिया पर तैमूर को इंडियन ड्रेस में देख कर कह रहे है तैमूर बहुत स्टाइलिश बच्चा है। उस पर हर चीज जचती है। तो तोई बोला -भाई करीना का बच्चा है स्टाइलिश क्यों नहीं होगा?

 

 

तैमूर का कुर्ता स्टाइल और इस तस्वीर में बच्चे का ये खड़ा होने का अंदाज करीना फैंस को बहुत पसंद आया।

 

करीना कपूर खान की ये येलो साड़ी वाला सिंपल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीना ने मेहरून सिंपल बिंदी लगाई है और बन बना कर गजरा लगाया है। इस लुक की काफी तारीफें हो रही हैं।

 

 

बारात में मस्ती करते हुए करीना कपूर, कपूर खानदान की फैमिली फोटो में करीना, करिश्मा, अधर और तैमूर

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: