सारा अली खान हाल ही में करीना कपूर खान के टॉक शो व्हट वुमन वॉन्ट में पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने कई मजेदार बातें की। इस दौरान करीना, सारा से पूछती हैं कि क्या कभी उन्होंने किसी से नॉटी बातें की हैं? इससे पहले कि सारा कुछ कहतीं, करीना कहती हैं मुझे ये नहीं जानना और बस तुम्हारे पापा इस बात को नहीं सुन रहे हों। इसके बाद सारा कहती हैं, नहीं उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।
करीना फिर सारा से पूछती हैं कि क्या कभी उन्होंने वन-नाइट स्टैंड किया है? करीना के इस सवाल को सुनकर सारा पहले शॉक्ड हो जाती हैं फिर थोड़ी बाद इसका जवाब ना में देते हुए कहती हैं नहीं मैंने कभी नहीं किया। जिसपर करीना ने राहत की सांस लेती हैं और हंसने लगती हैं।
बता दें कि सारा जब इस शो के लिए आई थीं तब दोनों की फोटोज काफी वायरल हुई थी। दोनों की फोटोज देखकर फैन्स ने सारा की मां अमृता सिंह की काफी तारीफ की थी। दरअसल, सारा का करीना के साथ यह बॉन्डिंग देखकर फैन्स इसका क्रेडिट अमृता को दे रहे हैं। फैन्स कमेंट कर रहे हैं कि अमृता की परवरिश लाजवाब है।
बता दें कि सारा और करीना के बीच काफी पॉजिटिव बॉन्डिंग है। दोनों साथ में पार्टीज करते रहते हैं। सारा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनो वह अपनी फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और अब तक के रिलीज हुए गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इम्तियाज अली द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। सारा इसके अलावा फिल्म 'कुली नंबर 1' में भी नजर आएंगी। डैविड धवन द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में सारा के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel