सॉकर यानी की फुटबाल की चर्चा हो और ब्राजील का नाम ना आए ऐसा भला हो सकता है क्या और बात जब ब्राज़ील की आ गयी तो ऐसे में इस खेल के चैम्पियन, सुपरस्टार या जितनी भी उपाधियाँ दे दीजिये कम है रोनाल्डिन्हो को कैसे भूल सकते हैं। बता दें की कई बार की विश्व कप विजेता ब्राज़ील टीम का हिस्सा रहे रोनाल्डिन्हो भले ही देश के टूरिज्म एम्बेसेडर बन गए हों, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है की उनकी निजी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। हालांकि, कुछ दिन पहले तक वे एक ही घर में अपनी दोनों गर्लफ्रेंड्स प्रिस्किला कोल्हो और बीट्रिज सूजा के साथ बड़े आराम से रहते थे। उनके इस रवैये को देख कर हमे बॉलीवुड की फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के गोविंदा की याद आ गयी जिनकी जिंदगी भी कुछ इसी तरह की थी, हालांकि यहाँ पर रोनाल्डिन्हो अभिनेता गोविंदा के जैसी जिंदगी जी रहे थे। पिछले साल खबरें आईं थीं कि रोनाल्डिन्हो एक ही दिन अपनी दोनों गर्लफ्रेंड्स के साथ शादी करेंगे। हालांकि, रोनाल्डिन्हो ने इससे इंकार किया था, इसके बाद दिसंबर 2018 में प्रिस्किला ने रोनाल्डिन्हो के खिलाफ मुकदमा दायर कर 70 मिलियन पाउंड (करीब 616 करोड़ रुपए) के हर्जाने की मांग की।


Image result for ronaldinho and his two wives


प्रिस्किला रोनाल्डिन्हो के साथ पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थीं। रोनाल्डिन्हो ने पिछले साल ही फुटबॉल से संन्यास लिया है। बता दें कि रोनाल्डिन्हो को ऐसे समय देश का टूरिज्म एम्बेसेडर बनाया गया जब वे देश छोड़कर जाने की स्थिति में नहीं हैं। इस साल मई में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के दंड स्वरूप उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। प्रिस्किला की मां मारिया एलडेनिस डो सैंटोज की मानें तो पिछले साल दिसंबर से पहले तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। रोनाल्डिन्हो रियो डि जेनेरियो स्थित अपनी हवेली में प्रिस्किला और बीट्रिज के साथ बड़े आराम से रह रहे थे। वे दोनों का बहुत ज्यादा ख्याल रखते थे। दोनों को एक तरह का ही गिफ्ट देते थे। जहां भी घूमने जाते थे, प्रिस्किला और बीट्रिज दोनों को साथ ले जाते थे। मारिया के मुताबिक, रोनाल्डिन्हो के घर में प्रिस्किला और बीट्रिज दोनों के अलग-अलग बेडरूम थे। रोनाल्डिन्हो एक दिन प्रिस्किला और एक दिन बीट्रिज के साथ रहते थे। वे दोनों को खर्च के लिए हर महीने 1500 पाउंड (करीब 1.32 लाख रुपए) देते थे। दोनों को एक ही तरह के गिफ्ट देते थे। एक बार रोनाल्डिन्हो ने दोनों को एक-एक रोलेक्स वाच दी थी। वे जहां कहीं भी जाते थे, प्रिस्किला और बीट्रिज को साथ लेकर जाते थे। प्रिस्किला अपनी ऐशोआराम नुमा जिंदगी के पल वीडियो कॉलिंग के जरिए अक्सर अपनी मां के साथ साझा करती थी।


Image result for ronaldinho and his two wives


आपकी जानकारी के लिए बता दें की प्रिस्किला और रोनाल्डिन्हो की मुलाकात 2012 में ब्राजील के दक्षिण पूर्व शहर बेलो होरीजोंटे में हुई थी। प्रिस्किला मूल रूप से बेलो होरीजोंटे की रहने वाली हैं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 2016 में प्रिस्किला ने अपनी एक पार्टी में बीट्रिज को भी इनवाइट किया। रोनाल्डिन्हो ने बीट्रिज को देखा और उस पर उनका दिल आ गया, लेकिन वे प्रिस्किला को भी बहुत ज्यादा प्यार करते थे। ऐसे में रोनाल्डिन्हो ने दोनों के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला किया था। पिछले साल दिसंबर में प्रिस्किला ने बताया कि रोनाल्डिन्हो अब अकेले ही पार्टी में जाते हैं। वे रात-रात भर घर नहीं आते हैं। प्रिस्किला के अनुसार ऐसा लगता है रोनाल्डिन्हो किसी तीसरी महिला के साथ प्यार में पड़ गए हैं। इसी कारण प्रिस्किला ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। खैर ये तो बहुत बड़ी उलझन है मगर जो भी हो रहा वो कुछ ठीक होता नहीं दिख रहा, खैर पहले भी ये ठीक नहीं था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: