अब मायावती बनाएंगी दयाशंकर से मिली गालियों को चुनावी विषय|पूरे यूपी में इस मुद्दे पर वो रैलियां निकलेंगी| पहली रैली 21 अगस्‍त को निकलेगी आगरा में और दूसरी 28 अगस्‍त को आजमगढ़ में होगी। मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि दयाशंकर से बीजेपी ने साजिश के तहत अपशब्‍द कहलवाए। दलित इससे नाराज है और बीजेपी को वोट नहीं देगा।                
Inline image
मायावती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि अखिलेश यादव अक्‍सर मायावती को बुआजी कह कर संबोधित करते हैं और अब यह उनके लिए एक मौका है कि वह दयाशंकर को गिरफ्तार कर बुआ के सम्‍मान की रक्षा करें। अगर वो यह नहीं करते तो दयाशंकर को इसका उत्तर उनकी सरकार बनने पर मिलेगा।  उन्होंने कहा कि "मुख्‍यमंत्री ने अपनी बुआ के मान सम्‍मान में दोषी दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर उसके किए की उसको सजा नहीं दिलवाई तो ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनते ही इनके विरुद्ध सख्‍त कानूनी कार्रवाई भी जरूर की जाएगी।"
Inline image
मायावती इस दयाशंकर की गाली को दलित स्‍वाभिमान का मुद्दा बनाना चाहती हैं। वो कहती हैं कि "एक साल से मोदी और अमित शाह दलित वोट में सेंध लगाने के लिए कभी अंबेडकर स्‍मारक बनाने का ऐलान करते हैं तो कभी दलितों के साथ जमीन में बैठकर खाना खाते हैं। लेकिन पहले रोहित वेमुला की खुदकुशी फिर उना में दलितों की कोड़ों से पिटाई और फिर उन्‍हें गाली दिए जाने से पासा पलट गया है।"
Inline image
आगे कहते हुए मायावती बोली कि पूरे देश में दलितों को भी अपने विरुद्ध करने के साथ-साथ उन्‍हें काफी हद तक बीएसपी के साथ ला कर खड़ा कर दिया है।



Find out more: