आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी उना यात्रा से पहले सभी समुदायों से निवेदन की है कि वे गुजरात में भाजपा के अत्याचारी शासन के विरुद्ध एकजुट हों। केजरीवाल ने दलित नौजवानों से पार्टी प्रवक्ता आशुतोष की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में खुदकुशी की कोशिश न करने का निवेदन किया।
Inline image 
यह स्पष्ट है कि उना के हादसे के विषय पर राज्य में कई जगहों पर हुए प्रदर्शन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा दलित युवकों ने खुदकुशी की कोशिश की है। कल केजरीवाल उना जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में दलित संप्रदाय के कुछ युवकों को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि इसने लोगों के अंतर्मन को रौंद कर रख दिया है। इस पर कई सवाल उठाए जा रहे है। 
Inline image
यह तो स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस तरह गुजरात में कई जगहों पर दलित समुदाय ने खुदकुशी करने की कोशिश की। यह सिर्फ दलित समुदाय के साथ नहीं हो रहा केजरीवाल बोले। सरकार दूसरे समुदाय के लोगों को भी दबाने की कोशिश कर रही है ऐसा प्रतीत होता है। 
Inline image
गिर-सोमनाथ जिले के उना में एक गाय की खाल उतारने को लेकर 11 जुलाई को कुछ दलित युवकों की सबके सामने पिटाई के विषय पर यह समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाटीदार समुदाय ने जो प्रदर्शन पिछले साल किया था वो शांतिपूर्ण हुआ था,लेकिन पुलिस ने हिंसा का सहारा लिया और सरकार ने कई युवकों को राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद कर दिया।


Find out more: