चंडीगढ़। सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन ये है हकीकत। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के साथ 23 लाख रुपये की साइबर ठगी गो गई है। ठग ने खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए परनीत कौर को फोन किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


परनीत कौर इस समय पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं। फोन कॉल की पड़ताल के बाद पंजाब पुलिस ने झारखंड के रांची जिले से जालसाज को गिरफ्तार किया।


पूरी घटना बड़ी रोचक है। परनीत कौर को कुछ दिन पहले एक फोन आया था जब वह संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में थीं। खुद को एक सरकारी बैंक का प्रबंधक बताते देते हुए, कॉल करने वाले व्यक्ति ने कौर से कहा कि उन्हें उनका वेतन जमा करने के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी चाहिए। बातों में उलझाकर वह सांसद का खाता संख्या, एटीएम पिन, सीवीसी नंबर और वन टाइम पासवर्ड प्राप्त करने में सफल रहा। बाद में कौर को एसएमएस के जरिए पता चला कि उनके खाते से 23 लाख रुपये की राशि निकाली गई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। 


Find out more: