रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने ग्राहकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अंबानी ने कहा है कि JioGigaFiber का कमर्शियल लॉन्च 5 सितंबर को किया जाएगा। Jio Fiber में 100 Mbps से 1gbps की स्पीड मिलेगी। जियो फाइबर के प्लान 700 रुपये से शुरू होंगे। जहां कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि अब तक जियो के ग्राहक 340 मिलियन से ज्यादा हो गए हैं।
साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि जियो किसी भी एक देश में ऑपरेट होने वाली दुनिया की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। साथ ही इस दौरान जियो गीगाफाइबर के प्लान को लेकर भी जानकारी दी गई। AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि होम ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर के साथ ग्राहकों को 1GBPS तक की ब्रॉडबैंड स्पीड, लैंडलाइन फोन, अल्ट्रा हाई डिफिनिशन इंटरटेनमेंट, वर्चुअल रियलिटी कंटेंट, मल्टी-पार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वॉयस इनेबल्ड वर्चुअल असिस्टेंट, इंटरेक्टिव गेमिंग, होम सिक्योरिटी और स्मार्ट होम सॉल्यूशन्स मिलेंगे।
मुकेश अंबानी ने इस मौके पर Jio Post Paid प्लस सर्विस लॉन्च की है। Jio Fiber से अमेरिका, कनाडा के लिए 500 रुपये का पैक लॉन्च किया गया है. ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग पैक 500 रुपये प्रति माह में मिलेगा।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel