हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में 26 वर्षीय एक महिला का शव एक पुल के नीचे से बरामद किए जाने के बाद से हर तरफ सनसनी मच गई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया था जिसे बुरी तरह जलाया गया था। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के शादनगर में स्थित अपने घर से वह हॉस्पीटल अपने काम पर जा रही थी। लेकिन बीच रास्ते में शमशाबाद में उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई जिससे वह रास्ते में ही फंस गई। 

 

लेकिन अगली सुबह उसका शव उस जगह से 30 किमी दूर शादनगर में एक अंडरब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने अंतिम बार अपने फोन से रात सवा 9 बजे अपनी बहन से बात की थी। फोन कॉल ऑडियो से पता चला कि उसे किसी ने उसका टायर मरम्मत करने का ऑफर किया था।

 

अंतिम बार बहन से फोन पर हुई बात

उसकी बहन ने बताया कि उसने अपनी बहन को पास के ही किसी टोल गेट के पास जाकर इंतजार करने की सलाह दी थी, क्योंकि उसे इस बात का डर था कि उस इलाके में बहुत सारे अनजान गाड़ियां और ट्रकें आ जा रही थी। उसने बताया कि उसने अपनी बहन को ये भी कहा था कि वह अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर आ जाए, लेकिन कुछ समय बाद जब मैंने उसे फोन किया तो उसका फोन स्विच्ड ऑफ आने लगा। 

 

कुछ समय बाद उसका शव बेहद बुरी अवस्था में जला हुआ बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त उसके परिजनों ने की। उसने जो लॉकेट पहन रखा था उसी से उन्होंने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर बॉडी को उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

 

आरोपी जो एक कॉलेज स्टूडेंट बताया जाता है उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को मीडिया के सामने लाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसने महिला को पहले नशीली चीज खिलाकर फिर उसपर केरोसिन डालकर उसे जला दिया। 

 

पुलिस ने मृतका प्रियंका की हत्यारों को पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित की जो इस कांड में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मृतका की स्कूटी अभी तक बरामद नहीं की जा सकी है, और अगर उसकी तलाश पूरी हो जाती है तो उससे काफी सारे सुराग मिल सकते हैं। 

 

मृतका के पिता जो एक सरकारी कर्मचारी हैं उन्होंने बताया कि जिस किसी ने भी ये किया है उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए। इस घटना के बाद से लोग इतने आक्रोश में हैं कि वे सोशल मीडिया के जरिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर #RIPPriyankaReddy ट्रेंड करने लगा है। 

Find out more: