आप सभी कभी-न-कभी तो गरुण पुराण का नाम जरूर ही पढ़ा या सुना होगा क्यूंकि हिन्दू धर्म में किसी की भी मृत्यु होने पर गरुण पुराण सुनने का प्रावधान है। इस पुराण के मुख्य देवता भगवान विष्णु हैं। पुराण अठारह हैं लेकिन उनमें से भी गरुण पुराण का अपना एक अलग ही महत्व है, इस पुराण को वैष्णव पुराण भी कहा जाता है।

 

गरुण पुराण में भगवान विष्णु ने गरुण भगवान को बताया है कि जो व्यक्ति ब्रह्महत्या के कारण नर्क भुगतने के बाद आता है तो उसके जीवन में कई रोंगो की वजह से कष्ट भोगना पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ संकेतों के बारे में जिससे की आप जान सकें की कोई व्यक्ति अपने पिछले जन्म में नरक में कौन–सी सजा भोगकर आया है।

 


नर्क में मिलती है ये सजा
1. किसी भी व्यक्ति ने अगर गाय को किसी तरह से परेशान किया है ,सताया है,य फिर उसको मारा है तो वह व्याक्ति इस जन्म में मूर्ख बनता है और साथ ही साथ कुबड़ा भी हो जाता है।
 


2. जिस किसी व्यक्ति ने किसी कन्या की हत्या की होती है चाहे वो किसी प्रकार से हो। या तो कन्या के बड़े हो जाने पर या फिर भ्रूण हत्या ही क्यों ना हो।ऐसा करने पर उस व्यक्ति का शरीर कोढ़ से भरा होता है तथा वह व्यक्ति चांडाल के प्रजाति में जन्म लेता है।

 

 

3. जो लोग जानवरों का मांस खाते हैं वे लोग अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जाते हैं तथा इन मांसों को बेचने वाला व्यक्ति अपने भाग्य से हाथ धो देता है इसका भाग्य साथ नहीं देता है ऐसे व्यक्तियों के जीवन में बार – बार असफलताएं आती रहती हैं।

 

4. जिस भी व्यक्ति ने सोने की वस्तु चोरी की हुई होती है इसको भी एक महापाप की श्रेणी में ही रखा जाता है। ऐसे व्यक्ति को नरक से आने के बाद अगला जन्म जब मिलता है तो उस व्यक्ति के नाखून अच्छे नहीं होते और अगले जन्म में अन्न को चोरी कर के खाने वाले चूहा का रूप मिलता है। गरुण पुराण में बहुत सारे रहस्य छुपे हुए हैं इसके जरिए आपको अलग- अलग तरह के नर्क के बारे में जानकारी मिलेगी । इसके द्वारा आपके मरने के बाद क्या होगा ये सारी चीजे बताई गई हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: