रणवीर सिंह अभी अपने आने वाली फिल्मों के बारे में चुप्पी बांधे हैं। पर रणवीर की अगली फिल्म बेफिक्रे 9 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है|बेफिक्रे, आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी है और उसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब इसके बाद रणवीर किस फिल्म में नज़र आएंगे, इसका ऑफिशियल एलान नहीं किया गया है| खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के अलावा उनके पास दो बड़ी फिल्में हैं। 
Inline image
सूत्रों के अनुसार करण जौहर की को-प्रोड्यूस फिल्म के लिए रणवीर को चुना गया है|और दूसरी फिल्म के बारे में कहा जा रहा है की आदित्य चोपड़ा एक और अगली फिल्म के लिए रणवीर को फाइनल किया है| करण जौहर और रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार एक साथ काम करेंगे|और जबकि दोनों में अच्छी दोस्ती है।
Inline image
 कुछ समय पहले करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म राम लखन रीमेक पर रणवीर का नाम लिया जा रहा था,पर यह फिल्म ही डिब्बे में बंद हो गई। खबरें थी की रणवीर- करण किसी प्रोजेक्ट पे साथ में काम करना चाहते थे| करण जौहर अपनी एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म के लिए रणवीर को चुना है|फिल्म की फीस और डेट्स वगैरह पर चर्चा चल रही है|तो यह तय है कि जल्द ही एक बड़ा एलान हो सकता है|
Inline image
दूसरी आदित्य चोपड़ा की फिल्म भी एक रोमांटिक ड्रामा होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में मुख्य किरदार शाहरूख खान निभाएंगे। और यह फिल्म एक बिग बजट फिल्म होगी। साल 2017 की अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी|       


Find out more: