आज कल हर एक के ज़बान पे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से एक ही सवाल है- शादी कब है? सगाई हो गई है क्या? ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने छुपछुपा के जनवरी में सगाई कर ली है। उस दिन से बस यही सवाल दोनों एक्टर्स से पूछा जा रहा है। अफवाहें तो यह भी है की दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इन्ही सारे सवालों से परेशान होकर दीपिका पादुकोण ने चुप्पी तोड़ी और कहा ना वो प्रेगनेंट हैं, ना ही उनकी सगाई हुई है और ना ही वो शादी कर रही हैं। खबरों की माने तो दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर हालही में उनके ड्राइवर के न आ सकने पर उन्होंने रणवीर से मदद मांगी थी। रणवीर के ड्राइवर फ़ौरन दीपिका को लेने पहुंच गए। एयरपोर्ट के बाहर उनके ड्राइवर को किसी से बात करते सुना कि वो भाभीजी का इंतज़ार कर रहे हैं।
लेकिन जब भाभीजी निकलीं तो वो कोई और नहीं दीपिका पादुकोण थीं। रणवीर से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उनके पास तो सबसे ज़्यादा डिज़ायरेबल मेन का तमगा है परंतु ऐसी हीरोइन कौन है जो उनसे मैच कर पाएंगी। तो बस उन्होंने झट से जवाब दिया "अब मैं बोलूंगा तो तो बोलेंगे कि बोलता है। लेकिन सबसे आकर्षक आदमी के पास सबसे आकर्षक लड़की ही होगी।
समझदार को इशारा ही काफी है। अब मैं इतना ही जवाब दे सकता हूं कि मेरी वाली!" कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से मिलने पैरिस गई थी। पैरिस में रणवीर सिंह बेफिक्रे की शूटिंग कर रहे थे। दोनों को एक दूसरे से ज़्यादा से ज़्यादा वक्त बिताते हुए देखा जाता है। अब देखना यह है कि यह प्यार कब तक लोगो से छुपा कर रखा जाता है।