ऋतिक रोशन हॉलीवुड तो जाना चाहते हैं लेकिन अपनी शर्तों पर ऐसा कहना है ऋतिक का| जहां तक देखा गया है हॉलीवुड में काम करने के लिए बॉलीवुड स्टार्स हर शर्त को मानने के लिए तैयार रहते हैं|  एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में ऋतिक ने बताया, "मैं हॉलीवुड में काम करने के लिए मरा नहीं जा रहा|  अगर अच्छे ऑफ़र और स्क्रिप्ट पसंद आई, तो इस बारे में ज़रूर सोचूंगा|" ऋतिक रोशन फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में नज़र आएंगे| 
Inline image
इस फ़िल्म को लेकर ऋतिक का कहना है, "इसमें काम करने की वजह इसका हिस्टोरिकल बैकग्राउंड नहीं बल्कि फ़िल्म में रोमांस और एक्शन का जो लाजवाब तालमेल बिठाया गया है, वैसा मैंने पहले कभी नहीं किया|" ऋतिक के अनुसार निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ऐतिहासिक बैकग्राउंड की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं और फ़िल्म 'मोहन जोदड़ो' काफ़ी अनुसंधान के बाद बनाई गयी है| आशुतोष के साथ पहले भी एक पीरियड ड्रामा 'जोधा-अकबर' में काम कर चुके ऋतिक अपने इतिहास के ज्ञान को लेकर कहते हैं,
Inline image
"हमारे साथ इतिहास के इनसाइक्लोपीडिया आशुतोष गोवारिकर थे| इसलिए ज्यादा ज्ञान बटोरने की जरूरत ही नहीं पड़ी| आशुतोष के पास इतिहास और इस फ़िल्म से जुड़ी हर समस्या का समाधान था|" वैसे ऋतिक की पहली फ़िल्म 'कहो ना प्यार है' के सीक्वल की चर्चा भी हुई लेकिन ऋतिक का कहना है, 
Inline image
"सीक्वल जैसी चीज़ों के बजाए हमें भविष्य के लिए फ़िल्में बनानी चाहिए क्योंकि ज़रूरी नहीं पहली फ़िल्म की तरह सीक्वल भी हिट कर जाए|" ऋतिक की फ़िल्म अक्षय की फ़िल्म रुस्तम के साथ 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है इस पर ऋतिक सिर्फ़ इतना कहते हैं, "हम चाहते हैं कि हमारी फ़िल्में एक नया ट्रेंड शुरू करें और वो यह कि जब दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हों तो दोनों चलें|"



Find out more: