बॉलीवुड में मान्यता है कि जिसके सर पर यशराज फिल्म्स का हाथ हो उसकी किस्मत को पर लग जाते हैं| ये अजूबा हुआ है वाणी कपूर के साथ। असल में, वाणी ने यशराज फिल्म्स की शुद्ध देसी रोमांस के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वो किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी। तीन साल बाद जाकर उनकी किस्मत का दरवाजा खुला तो ऐसा की आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी। लेकिन उनकी किस्मत यहीं पर नहीं रूकती। अगर सूत्रों की मानें तो वाणी को 'धूम 4' और यशराज की नई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए भी अप्रोच किया जा सकता है। 
Inline image
अब ये तो सब जानते है कि 'धूम 4' में शाहरूख या सलमान नज़र आने वाले हैं, वहीं ठग में आमिर खान और अमिताभ बच्चन फाइनल हैं। अब इसे कहते हैं किस्मत। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी हटके जोड़ियां हैं जो परदे पर कमाल दिखाने को तैयार हैं| शाहरूख खान - कंगना रनौत संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए शाहरूख खान और कंगना रनौत को अप्रोच किया गया है| 
Inline image
अक्षय कुमार - भूमि पेडनेकर माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की नीरज पांडे फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर को साइन कर लिया गया है। ऋतिक रोशन - यामी गौतम काबिल की शूटिंग कर रहे हैं और संजय गुप्ता की इस फिल्म की तसवीरें लीक हो चुकी हैं। सिद्धार्थ - कैटरीना की जोड़ी बार बार देखो में साथ नज़र आ रही है।
Inline image
 रणवीर सिंह - वाणी कपूर की बेफिक्रे तो इस साल का सबसे बड़ा रोमांटिक धमाका साबित हो सकती है। अजय देवगन - सायशा की फिल्म शिवाय से दिलीप कुमार और सायरा बानू की भतीजी अपना डेब्यू करने वाली है। आलिया भट्ट - अजय देवगन अगर सब फाइनल रहा तो गोलमाल 4 के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट की पेयरिंग तय है| 


Find out more: