टीवी जगत की अदाकारा
वैसे तो कान्स में सिर्फ फिल्म जगत के सितारे ही शामिल होते हैं लेकिन टीवी जगत की अदाकारा हिना खान को यहां देख हर कोई हैरान था। हिना खान यहां अपनी एक फिल्म के स्क्रीनिंग के लिए आई थीं, जिसका नाम है 'लाइन्स'। भले ही हीना खान अभी टीवी एक्ट्रेस हैं मगर फिल्म 'लाइन्स' से डेब्यु करने जा रही हैं। जल्दी ही वो फिल्म जगत का हिस्सा भी बन जाएंगी।
2. हिना खान का कॉन्फिडेंट
हिना खान का कॉन्फिडेंट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है जो कि उनके चेहरे पर साफ नजर आता है। हिना ने अपने टीवी जगत से कान्स तक के सफर को तय करने के लिए काफी कड़ी मेहनत की जिसकी वजह से वो यहां पहुंच पाई है। इसके अलावा हिना दिखने में भी बेहद खुबसूरत हैं। रेड कारपेट पर हिना के इसी आत्मविश्वास ने हर किसी का दिल जीत लिया।
3. ट्रोलिंग पर मिला फिल्म जगत का साथ
कान्स में जैसे ही हिना का पहला लुक सामने आया वैसे ही उनको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी खड़ी हो गई। कई टीवी सेलिब्रिटी उन्हे ट्रोल करने लगे तभी इस ट्रोलिंग का जवाब देते हुए सलमान खान ने हिना का साथ दिया। इसके अलावा अन्य सितारों ने भी इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर हिना का हौसला बढ़ाया।
4. प्रियंका व निक के साथ अच्छी दोस्ती
कान्स के दौरान हिना की दोस्ती प्रियंका व निक से अच्छी खासी हो गई, जो कि एक चर्चा का विषय बन गया। कान्स के दौरान पार्टी में प्रियंका ने हिना खान को पर्सनली इंवाइट किया था। इतना ही नहीं प्रियंका ने बाकी लोगों से हिना को "स्टार" कहकर मिलवाया। पार्टी में आने के बाद प्रियंका ने एक सेकंड के लिए भी हिना का हाथ नहीं छोड़ा। ये वाकई में हिना के लिए सबसे बड़ा मौका था।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel