23 जुलाई को 49 हस्तियों ने मोदी को पत्र लिखकर कहा था- ‘जय श्री राम’ हिंसा भड़काने का एक नारा बन गया है। इसके नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं। देश में चल रहे इस माहौल पर सिंगर आशा भोंसले ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद उनके ट्वीट पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए। 


आशा भोंसले ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए पूछा- "दम मारो दम, बोलो सुबह शाम, हरे कृष्ण, हरे राम", क्या मैं इस सदाबहार गाने को गा सकती हूं। इस पर कुछ कमेंट्स मजेदार थे। कुछ यूजर्स ने आशा को निष्पक्ष न होने और मोदी सरकार का पक्ष लेने जैसी बातें लिखकर ट्रोल भी किया। 


ab1ab2


आशा बोलीं मजाक किया था : एक टीवी न्यूज चैनल ने सवाल किया तो आशा ने कहा - "मैंने केवल मजाक किया था। जो आज के समय में चल रहा है, ये उसके लिए मेरे विचार थे। इसका दूसरा कोई और मतलब नहीं है। मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहूंगी।"


ab3


Find out more: