भारत में कुछ त्योहार धर्म के साथ-साथ क्षेत्र की संस्कृति के परिचायक भी होते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक त्योहार है गणेश चतुर्थी। गणेश चतुर्थी का उत्सव भी पूरे देश में मनाया जाता है। यह उत्सव करीब दस दिनों तक चलता है। इसी वजह से गणेशोत्सव भी कहा जाता है। लोग इस दस दिनों में बड़े ही विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरूआत 2 सितंबर से होने वाली हैं। इससे पहले लोग अपने घरों में साफ-सफाई और घर को सजाने सवारने में लगे हुए।




आपको बता दें कि देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन अंबानी खानदान भी इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। अब गणेश उत्सव में केवल 5 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भला अंबानी परिवार में उत्सव न हो ऐसा ही नहीं सकता। इसी बीच खबर आ रही हैं। गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियों में अंबानी परिवार भी लग गया हैं। खबरों की मानें तो गणेश चतुर्थी के लिए नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपनी बहू और बेटी-दामाद को इस उत्सव में शामिल होने का न्यौता भेज दिया है। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार का  इनविटेशन कार्ड वायरल हो रहा हैं। इस कार्ड को स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने सोशल मीडिया एक आमंत्रण कार्ड की तस्वीर साझा की है।




जैसा कि आप सभी जानते है कि ईशा अंबानी ने पिछले साल दिसंबर में आनंद पीरामल से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी मुंबई में अंबानी रेजिडेंस में रखी गई थी। ईशा ने अपनी शादी में अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइन लहंगा पहना था। ये शाम सितारों से सजी रही, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की।




 

Find out more: