अपने मजाकिया अंदाज से सबको हंसाने वाले हप्पू सिंह को कौन नही जानत है। 'भाबीजी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' जैसे सिटकॉम शोज में दरोगा हप्पू सिंह के रोल में घर-घर पहचान बना चुके है। ऐक्टर योगेश त्रिपाठी आज सफलता की बुलंदियों पर हैं। मोटी तोंद, अलग स्टाइल की मूंछों और माथे पर आतीं 4-5 लटों के साथ जब हप्पू बोलता है, 'तुम तो भोत बड़ी चिरांद हो यार…,'अरे दाद्दा, लाओ कछु न्यौछावर कर देयो' तो लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में हप्पू यानी योगेश को आप देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से 

Image result for happu singh


ऑन-स्क्रीन मोटी तोंद के साथ हप्पू सिंह नजर आते है, लेकिन रियल लाइफ में काफी स्मार्ट और हैंडसम हैं। हप्पू सिंह यानी योगेश आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने में उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे। मुंबई आने के लिए उन्होंने घरवालों से झूठ बोला था. एक इंटरव्यू में इस बारे में योगेश त्रिपाठी ने कहा था कि उन्होंने घरवालों को बताए बिना थिअटर करना शुरू कर दिया था। लेकिन सभी को यही लगता था कि वह कोई कोर्स कर रहे हैं।

Related image

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घरवालों योगेश के इस झूठ के बारे में तब पता चला जब अखबारों में उनके नाटक आदि के फोटो निकलने लगे। लेकिन एक्टिंग में उनकी मेहनत को देखकर घरवाले मान गए। इसके बाद योगेश त्रिपाठी मुंबई आ गए और कई ऐड फिल्मों में काम किया। एक साल तक लगातार ऑडिशन देने के बाद उन्हें एक छोटे से ऐड से मौका मिला। इसके बाद उन्होंने 47 ऐड फिल्मों में काम किया। हप्पू सिंह यानी योगेश ने 'एफआईआर' में काम किया, जिसमें उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए और पॉप्युलैरिटी बटोरी.आजकल उन्हें 'भाबीजी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' में काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने टीवी शो 'जीजाजी छत पर हैं' में भी काम किया है।


Find out more: