टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की सुसाइड के नौ दिनों बाद उनकी पत्नी ऑद्रे डोल्हन ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुशल एक केयरलैस पिता थे और वो अपना रिश्ता निभाने में भी असफल रहे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कुशल को शंघाई में अपने और बेटे किआन के साथ रहने के लिए भी इनवाइट किया था। इसके साथ ही उन्होंने कुशल के खर्चे उठाने की भी बात कही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इसके लिए मुझ पर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कुशल अपनी फैमिली को लेकर सीरियस नहीं थे। वो एक केयरलैस पिता थे और उन्होंने कभी अपने बेटे के फ्यूचर के बारे में नहीं सोचा। मैंने किआन को कभी अपने पापा से बात करने से नहीं रोका। मैंने तो उन्हें साथ रहने के लिए इनवाइट भी किया था पर वो इसमें इंट्रेस्टेड नहीं थे। यहां तक कि मैंने उनके खर्चों का भी ध्यान रखा।' बता दें कि कुशल के दोस्त चेतन हंसराज ने इससे पहले बयान दिया था कि वो पत्नी से अलग होने और काम न मिलने के चलते डिप्रेशन में थे।
37 साल के कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर को सुसाइड किया था। वे अपने घर में सीलिंग फेन से लटके पाए गए थे। 27 दिसंबर को कुशल का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel