आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर के यहां इनकम टैक्स विभाग दावा कर रही है कि छापा मारने पर उनके यहाँ से 130 करोड़ की बेमानी संपत्ति मिली है| 27-28 जुलाई को उनके यहां छापे मारे गए थे| परंतु विधायक का दावा है कि उनके यहां से आयकर अफ़सरों को ज़्यादा कुछ नहीं मिला है| 
Inline image
करतार सिंह तंवर ने साढ़े 10 लाख रुपये की रसीद आयकर अफ़सरों को सौंपी है| इसके अलावा 22 लाख के गहने हैं जो वो अपने साथ ले गए, करतार सिंह का ये कहना है कि "गहने परिवार की संपत्ति रहे हैं|" कहा जा रहा था की उनके नाम 130 करोड़ की बेनामी संपत्ति है पर करतार सिंह तंवर ने इस बात से इनकार किया है| खबरों के अनुसार इनकम टैक्स को शिकायत मिली कि करतार ने घिटोरनी में एक फार्म हाउस खरीदा है और सारा भुगतान नगद किया है| 
Inline image
परंतु इसे भी सिंह ने मान ने से इनकार किया है| उनकी 20 कंपनियां होने की बात भी IT के छापे में सामने आई, परंतु विधायक का कहना है कि उनकी बस चार कंपनियां हैं| सवाल अब यह है कि इनकम टैक्स और करतार सिंह तंवर में किसका दावा सही है| अभी तो तंवर का कहना है कि उनको राजनीति में आने की सज़ा भुगतनी पड़ रही है|                             


Find out more: