जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का गर्वनर नियुक्त किया गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधा कृष्णा माथुर लद्दाख का पहला उपराज्यपाल होंगे। इसके अलावा पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया है। जम्मू-कश्मीर वार्ता के लिए अधिकृत केंद्र सरकार के पूर्व प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के तीन महीने बाद केंद्र ने राज्य में उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। बता दें कि कुछ दिन पहले मलिक ने कहा था कि गर्वनर का पद काफी कमजोर होता है और यहां तक कि उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी शक्ति नहीं होती है।

Find out more: