अमिताभ बच्चन ने कुछ ही दिन पहले अपनी पोती और नातिन को एक इमोशनल खत लिखा था। इस खत में अमिताभ ने औरतों के लिए चिंता व्यक्त की थी, जिसमें उन्होंने पोती अराध्या और नातिन नव्या को हिम्मत से समाज का सामना करने और अपनी मर्जी से निर्णय लेने की सीख दी थी। बिग बी के इस खत को काफी एप्रिसिएशन मिला और इंटरनेट पर यह काफी वायरल हुआ। बिग बी के फेसबुक वॉल से इसके 182k शेयर और ट्विटर से 4k रीट्वीट्स हुए। लेकिन दूसरी तरफ इस खत को लेकर बिग बी क्रिटिसिज्म के शिकार भी हुए।
Inline image
किसी ने इस खत को ‘पब्लिसिटी स्टंट’, किसी ने बनावट (हाइपॉक्रिसी) तो कुछ ने इसे उनकी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के प्रमोशन का हिस्सा बताया। अब बिग बी ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के माध्यम इन आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने खत में जो कुछ भी लिखा, वह अपने तजुर्बे से लिखा है। मुझे हमेशा से उन सब बातों पर विश्वास है और मैं उन्हें अपने परिवार में फॉलो भी करता हूं। फिल्म पिंक में किए काम ने मुझे उन जज्बातों से सीधा जोड़ दिया है।
Inline image
इस खत में जो बातें कही गई हैं कई नजरियों से वो पिंक का कॉन्सेप्ट है। लेकिन पिंक में, मैंने ऐसा एक भी डायलॉग नहीं बोला जिसे मेरा जमीर इजाजत नहीं देता। अगर मैं फिल्म में काम नहीं कर रहा होता तब भी मुझे वह कहने में कोई झिझक नहीं होती जो मैंने फिल्म में कहा है। हां, यह एक इमोश्नल तजुर्बा था, तो उसी तरह से ले जाया गया और मुझे महसूस हुआ कि उन अल्फाज को सभी को बताऊं।" 
Inline image
पिंक एक थ्रिलर है, जिसमें बच्चन वकील का करैक्टर निभाते दिखेंगे। बच्चन के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, अंगद बेदी, कीर्ति और एंड्रिया तरियांग मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


Find out more: