मलाइका के फोटो पर कुछ यूजर्स ने सेक्शुअल से लेकर बॉडी शेमिंग तक के कॉमेंट्स किए, जिन्हें पढ़कर किसी को भी शर्म आ जाए। इन कॉमेंट्स को पढ़ ऐक्ट्रेस के कुछ फैन्स उनके बचाव में भी उतरे। उन्होंने मलाइका की तारीफ की और ट्रोल्स को जवाब देना शुरू कर दिया।
मलाइका के फैन्स ने कहा कि 'जो लोग ऐसा घटिया कॉमेंट कर रहे हैं वे जैलस फील कर रहे हैं', एक अन्य ने लिखा, 'लिखने से पहले जरा सोच लिया करें कि आप क्या बकवास कर रहे हैं'। इसके साथ ही कई यूजर्स ने मलाइका की 45 की उम्र में भी शानदार फिटनेस को लेकर तारीफ की।
बता दें कि, मलाइका अक्सर अपनी बोल्डनेस और उम्र में छोटे अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप को लेकर लोगों के निशाने पर आती रहती हैं। हालांकि वह यह साफ कर चुकी हैं कि उन्हें इन नेगेटिव कॉमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel